सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

Related News
thumb

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, दंतेवाड़ा जिले म...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखि...


thumb

प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग को समय पर ...

जशपुरनगर। सिंगी बहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और ...


thumb

जशपुर में विशेष अभियान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तं...

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसप...


thumb

बीजापुर में बहिष्कार या दबाव डालने की नोटंकी...

बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दि...


thumb

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, सरेंडर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हु...