उद्योग मंत्रीलखनलाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

कोरबा ।  नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने कहा कि यह थाना जिले का पहला महिला थाना होगा, जो न केवल महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान को भी सुनिश्चित करेगा। मंत्री  देवांगन ने थाना का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षक श्रीमती भावना खांडेकर को थाना प्रभारी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस थाने में थाना प्रभारी सहित आवश्यक बलों की पदस्थापना की गई है।मंत्री  देवांगन ने कहा कि यह महिला थाना, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद स्थान मिल सके।
इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने विभिन्न परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही थाना परिसर में एक वाटर कूलर की स्थापना की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गर्मी के दौरान लगने वाली आग से बचाव के उपायों हेतु एक पंपलेट का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत के अध्यक्ष  पवन सिंह, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विशिष्टजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख का पुरस्कार देकर बढ़...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबड्डी विश्व कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ...


thumb

774 सड़कों का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग...


thumb

भिलाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 109 एवं अहिवारा में 40 घरों का ...

दुर्ग । वार्ड-67 सेक्टर 7 पश्चिम सड़क 37 ए भिलाई नगर में पीलिया के मरीजों की जानकारी होने पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित...


thumb

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन कार्य...

राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन कार्य निरंतर जारी है। जिले में प्रतिदिन...


thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...