पॉलिटेक्निक कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं को लेकर घेराव

रायपुर। छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा शासकीय सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में जोरदार प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। यह प्रदर्शन NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों की बुनियादी आवश्यकताओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर रहेंगे, भीषण गर्मी में बिना पंखे और कूलर के पढ़ाई करेंगे और जर्जर व गंदे शौचालयों का उपयोग करेंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो NSUI आंदोलन को और उग्र करेगी और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सुविधाओं की मांग नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें NSUI का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम दम तक संघर्ष करेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जहां पहले से तैनात पुलिस बल और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक की स्थिति बनी। हालांकि, महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा हस्तक्षेप कर छात्रहित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रतीक ध्रुव, सौरभ नाग, विनायक तिवारी, उत्कर्ष, रितेश, अभि, ईशान, दीपांशु, देवरथ, वंश सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News
thumb

अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक, जागरूकता रैली में अग्नि दु...

महासमुंद। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जि...


thumb

प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण, 1 मई से शु...

सूरजपुर । जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों (ग्रामीण/नगरीय) में जनगणना क...


thumb

कॉलेजों में शुरू होगा ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम', बाल सुरक्षा को मिलेगा मजब...

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राज्य में “रक्षक (RAKSHAK) पाठ्यक्रम” को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पह...


thumb

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटा, 16 की मौत,...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। 4 की मौके पर ही ज...


thumb

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीएम साय ने स...

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा स...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...