बालोद के दूध गंगा निर्माण इकाई में स्वच्छता का आभाव, प्रशासन ने निर्माण व विक्रय इकाई किया गया सील

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने विगत 09 अप्रैल को गंगा मैया दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में कमियां पाई गईं। 
मिठाई निर्माण इकाई और तैयार सामग्रियों में शुद्धता व साफ-सफाई की कमी मिली। फ्लोर बेस के गड्ढों में जमे पानी से दुर्गंध एवं निर्माण कार्य में लगे हलवाइयों द्वारा कैप (टोपी) और ग्लब्स जैसे आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा था। उपरोक्त कमियों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य मानकों की अनदेखी करने पर तत्काल प्रभाव से निर्माण इकाई एवं विक्रय इकाई को सील कर दिया गया।
किसानों से किसानों से दूध का क्रय एवं विक्रय निरंतर जारी रहेगा ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो।  चिलिंग और स्टोरेज यूनिट को खुला रखा गया है ताकि आम उपभोक्ताओं को दूध की आपूर्ति में कोई असुविधा न हो। संस्था को उपरोक्त कमियों को सुधारने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इन कमियों की पूर्ति और प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद, यदि सभी मानक सही पाए जाते हैं, तभी इकाई को पुनः संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

Related News
thumb

अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक, जागरूकता रैली में अग्नि दु...

महासमुंद। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जि...


thumb

प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण, 1 मई से शु...

सूरजपुर । जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों (ग्रामीण/नगरीय) में जनगणना क...


thumb

कॉलेजों में शुरू होगा ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम', बाल सुरक्षा को मिलेगा मजब...

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राज्य में “रक्षक (RAKSHAK) पाठ्यक्रम” को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पह...


thumb

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटा, 16 की मौत,...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। 4 की मौके पर ही ज...


thumb

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीएम साय ने स...

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा स...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...