जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ

दुर्ग ।  जिले में जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी  अभिजीत सिंह ने आज बीआईटी के बी-ब्लॉक कमरा नंबर 303, 304, 312 में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण/अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बतायी जा रही जानकारी पर विशेष ध्यान देने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलू को गंभीरता से लिया जाए ताकि गणना के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो। कोई भी गणना से वंचित न होने पाए। अधिकारी-कर्मचारियों का यह प्रशिक्षण 50-50 के बैच में तीन कमरों में दिनांक 11,12,13,15,16,17,20,21,22 अप्रैल को सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर संध्या 5.30 तक चलेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी  हरवंश सिंह मिरी, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी  उत्तम ध्रुव एवं तहसील दुर्ग ग्रामीण के चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related News
thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...


thumb

अवैध सागौन लकड़ी जब्त, दो पर प्रकरण दर्ज

गरियाबंद । वन विभाग ने देवभोग क्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन (टीक) की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रव...


thumb

केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत: ऑडियो वायरल होने के बाद SI सस्पेंड

गरियाबंद । सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया ...


thumb

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीश...

कोंडागांव । जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्...


thumb

अवैध खनिज उत्खनन पर सख्ती : 2 हाइवा, 1 चैन माउंटेन सहित 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डा...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

जगदलपुर। बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला ...