अवैध खनिज उत्खनन पर सख्ती : 2 हाइवा, 1 चैन माउंटेन सहित 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग डेढ़ दर्जन राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तखतपुर, काठकोनी, भरनी, चोरभट्ठी, गनियारी, नेवरा, टांडा, अमने, मंगला एवं धुरिपारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। 
नेवरा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन एवं 2 हाइवा वाहन जप्त किए गए। तखतपुर क्षेत्र से मुरुम का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा मंगला-धुरिपारा क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। इस प्रकार कुल 6 वाहनों को जप्त कर थाना सकरी, कोटा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है, वहीं चैन माउंटेन मशीन को यथास्थान सीलबंद किया गया है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।  

Related News
thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...


thumb

अवैध सागौन लकड़ी जब्त, दो पर प्रकरण दर्ज

गरियाबंद । वन विभाग ने देवभोग क्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन (टीक) की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रव...


thumb

केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत: ऑडियो वायरल होने के बाद SI सस्पेंड

गरियाबंद । सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया ...


thumb

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीश...

कोंडागांव । जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

जगदलपुर। बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला ...