अवैध सागौन लकड़ी जब्त, दो पर प्रकरण दर्ज

गरियाबंद । वन विभाग ने देवभोग क्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन (टीक) की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक रायपुर वृत्त के निर्देश पर एवं वनमंडलाधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप वनमंडलाधिकारी देवभोग द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर वन परिक्षेत्र इंदागांव अंतर्गत ग्राम सरगीगुड़ा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में रक्षानंद ठाकुर के घर एवं बाड़ी की तलाशी ली गई, जहां से 60 नग सागौन चिरान (0.354 घन मीटर) तथा 17 नग सागौन लट्ठा (0.608 घन मीटर) अवैध रूप से रखा हुआ पाया गया। वन विभाग ने उक्त लकड़ी को जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।
दूसरी कार्रवाई में जयनंद ठाकुर के घर एवं बाड़ी की तलाशी के दौरान 20 नग सागौन चिरान (0.046 घन मीटर) तथा 13 नग सागौन लट्ठा (0.585 घन मीटर) अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिसे जब्त कर पृथक वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वन विभाग के अनुसार दोनों मामलों में कुल 103 नग सागौन लकड़ी (1.593 घन मीटर) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार 994 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव  अश्वनीदास मुरचुलिया के नेतृत्व में विभागीय स्टाफ एवं सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related News
thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...


thumb

केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत: ऑडियो वायरल होने के बाद SI सस्पेंड

गरियाबंद । सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया ...


thumb

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीश...

कोंडागांव । जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्...


thumb

अवैध खनिज उत्खनन पर सख्ती : 2 हाइवा, 1 चैन माउंटेन सहित 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डा...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

जगदलपुर। बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला ...