कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूल, आंगनबाड़ी, आदिवासी आश्रम एवं स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण

गरियाबंद । कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर आज गरियाबंद विकासखण्ड के कई शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाबुड़ा एवं पीपरछेड़ी के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर काफी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन के समय बच्चों को स्कूल आने की आदत लगाना चाहिए ताकि वे आगामी शिक्षा सत्र में नियमित रूप से आ सके और उनका मन पढ़ाई में लगा रहे। लेकिन नागाबुड़ा एवं पीपरछेड़ी के स्कूल में प्राचार्यों को ऐसा नहीं करने पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र में मरीज उपचार के लिए अचानक ही पहुंचते है। मरीजों के स्वास्थ्य का उपचार करना चिकित्सकों एवं स्टॉफ का दायित्व होता है।
इसी प्रकार कलेक्टर  उइके ने आदिवासी शासकीय आश्रम शाला कमारभौदी का निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम के अधिकारियों को कहा कि बच्चों के मच्छरदानी, कंबल, चद्दर इत्यादी को धुलवाकर रखें। साथ ही गद्दे को धुप में अच्छे से सुखाकर व्यवस्थित जगह रखें। उन्होंने कहा कि 50 सीटर आश्रम में आसपास क्षेत्र के बच्चों को रखकर शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई करना सुनिश्चित करें। छात्रावास आश्रम में रखने से बच्चों को संस्कार मिलता है। साथ ही बच्चे स्वंय आत्मनिर्भर बनते है।
इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 नागाबुड़ा का निरीक्षण किया। जिसमें कलेक्टर एवं एसपी ने सभी बच्चों से उनके नाम सहित उनकी रूचि के बारे में जानकारी ली और बच्चों से बारहखड़ी, वर्णमाला, अंग्रेजी के अल्फाबेट, फलों एवं फूलों के नाम के अलावा बच्चों से गीत-कहानी एवं गाना भी सुने। बच्चों ने बड़े ही बेझिझक होकर बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के प्रतीभा को देखकर उनकी तारीफ की और उन्हें चाकलेट भी प्रदान किए। कलेक्टर ने चिरायु टीम द्वारा आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों के पौष्टिक भोजन, पेयजल, टीकाकरण, विद्युत, स्वच्छता, सुपोषण इत्यादि के बारें में जानकारी ली।

 

Related News
thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...


thumb

अवैध सागौन लकड़ी जब्त, दो पर प्रकरण दर्ज

गरियाबंद । वन विभाग ने देवभोग क्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन (टीक) की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रव...


thumb

केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत: ऑडियो वायरल होने के बाद SI सस्पेंड

गरियाबंद । सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया ...


thumb

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीश...

कोंडागांव । जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्...


thumb

अवैध खनिज उत्खनन पर सख्ती : 2 हाइवा, 1 चैन माउंटेन सहित 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डा...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

जगदलपुर। बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला ...