पं.बंगाल में अमित शाह बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा

कोलकाता।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बंगाल का विभाजन किए बिना गोरखा समस्या के संवैधानिक समाधान का वादा किया है। उन्होंने क्षेत्र में एम्स, आईआईटी और राजबंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने जैसी कई विकास परियोजनाओं का भी आश्वासन दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल का विभाजन किए बिना संवैधानिक तरीके से दार्जिलिंग पहाड़ियों में निवास करने वाले गोरखा समुदाय के मुद्दे का समाधान करेगी। अमित शाह ने उत्तरी बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के ‘एजेंट’ हैं और वह उनकी सहमति से बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मुर्शिदाबाद में मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं देगी।’’ शाह ने वादा किया कि पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों को आलू की आपूर्ति करने की अनुमति दी जाएगी ताकि यहां के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा, सिंडिकेट राज का खात्मा किया जाएगा और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।’’ राजनीति
शाह ने पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को भी दोहराया कि उत्तरी बंगाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), 600 बिस्तर के कैंसर अस्पताल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएमएम) और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजबंशी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा और दार्जिलिंग में एक पारिस्थितिकी अनुकूल रोमांचक खेल केंद्र की स्थापना की जाएगी।

Related News
thumb

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर...

कोलकाता।बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविध...


thumb

तमिलनाड़ु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत

बेंगलुरू।तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दुख व्...


thumb

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने दीं शुभकामना...

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को श्री यमुनोत्री धाम और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जो वार्षिक चार धाम यात्रा के प्रारंभ का प्रतीक है। ...


thumb

भाजपा नेता की हत्या में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को आजीवन कारावास

बेंगलुरू।बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता योगेशगौड़ा गौडर की सनसनीखेज...


thumb

पं.बंगाल चुनावः पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर...

कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए निर्वाचन आयोग 2,407 केंद्रीय बलों की टुकड़ियां तैनात करेगा, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष और भयमुक...


thumb

नीतीश के बाद बिहार में 'सम्राट' का पावर कंट्रोल! सीएम ने खुद संभाले...

पटना।बिहार की नई एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 प्रमुख विभागों को अपने नियंत्रण में रखा है, जो गठबंधन में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का स...