रायपुर में 15 जुलाई तक बोर खनन पर बैन, कलेक्टर का आदेश

रायपुर। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए रायपुर जिले में बोर खनन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर पूरे जिले को 15 जुलाई तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है, ताकि उपलब्ध जल स्रोतों का संरक्षण किया जा सके और लोगों को पर्याप्त पीने का पानी मिल सके।
जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई भी नया नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। पेयजल के अलावा अन्य किसी भी उपयोग के लिए बोर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पीने के पानी के लिए परमिशन अधिकारी दे सकते हैं।
हालांकि, शासकीय, अर्द्धशासकीय संस्थाओं और नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप खनन की अनुमति लेने से छूट दी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने नलकूप खनन की अनुमति देने के लिए अलग-अलग प्राधिकृत अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। नगर निगम क्षेत्र में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, जबकि रायपुर, आरंग, अभनपुर और तिल्दा क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम को यह जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग या नगरीय निकाय से रिपोर्ट लेकर ही अनुमति देंगे।
पंजीकृत एजेंसियों से ही करवाना होगा परमिटेड खनन या मरम्मत
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नलकूप खनन या मरम्मत केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जल संरक्षण में सहयोग करें और नियमों का पालन करें।

Related News
thumb

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

बीएससी नर्सिंग, पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापम की वेबसाईट सीजी डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन में https://vyapamcg.cgstate.gov.in...


thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...


thumb

किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें : न्यायाधीश हिमांशु ...

विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में ...


thumb

रायपुर में मंडी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा: 34 हजार में 21 हजार अभ्य...

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा मंडी उप निरीक्षक (MBSI-26) के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 104 परीक्षा केंद्र...


thumb

बिलासपुर जिले में 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र मिला

बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक खोज सामने आई है, जिसने पुरातत्व और इतिहास के शोधकर्ताओं की रुचि को एक बार फिर बढ़...