कॉन्स्टेबल पर मारपीट-धमकी का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

रायगढ़  । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण ने पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत देकर कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुरमापाली का रहने वाला बद्रिका साहू (47) सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने बैठा था।
इसी दौरान पुसौर थाने में पदस्थ आरक्षक डोलनारायण साहू अपने साथी विवेकानंद साहू, भरतलाल साहू, संतोष साव, तेनाली साव और भगलू साव के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि डोलनारायण साहू ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार आरक्षक ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए डंडे से मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। साथ ही वह यह कहते हुए धमकी दे रहा था कि “मैं पुलिस वाला हूं, मेरी पत्नी सरपंच है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
पीड़ित ने बताया कि जब उसके साथ मारपीट की जा रही थी, तब उसकी पत्नी विशाखा साहू और बेटी वेदकुमार बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। ऐसे में पीड़ित ने अपने आवेदन में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बद्रिका साहू ने बताया कि वह आज कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंचा है। उसका कहना है कि बिना किसी गलती के उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी पुष्टि गांव के ग्रामीणों से भी कराई जा सकती है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने पहले कोतरा रोड थाना में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर छत्तीसगढ़ में विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ निंदा...

रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के मुद्दे पर साय सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है, जो इसी महीने आयोजित हो सकता ...


thumb

गर्मी में राहत: राशन दुकानें अब 7 बजे सुबह से 9 बजे रात तक खुलेंगी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ मे...


thumb

बिलासपुर एयरपोर्ट केस फिर टला, जुलाई में अगली सुनवाई; नई एयरलाइंस प...

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट में बिलासपुर के हवाई सेवा विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। चीफ जस्टिस रमेश स...


thumb

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

रायपुर।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूल और युवा कल्याण एवं उत्तर बस्तर (कांकेर) ...


thumb

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन

रायपुर। बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। ...