नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की ये पहली सूची है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, शशि थरुर के नाम हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, "हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से है।"
छत्तीसगढ़ के 11 में से 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। बाकी 5 सीट को रखा गया है। इसका ऐलान बाद में किया जाएगा।
देखिए घोषित प्रत्याशियों के नाम
जांजगीर-चांपा - शिवकुमार डहरिया
कोरबा- ज्योत्सना महंत
राजनांदगांव- भूपेश बघेल
दुर्ग- राजेंद्र साहू
रायपुर- विकास उपाध्याय
महासमुंद- ताम्रध्वज साहू
कर्नाटक (बेंगलुरु ग्रामीण)- डीके सुरेश
तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर
त्रिवेन्द्रम- शशि थरूर
तिरुसूर- के मुरलीधर
अलाप्पुझा- केसी वेणुगोपाल
त्रिपुरा पश्चिम- आशीष कुमार सहाय
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में 100 से ज्यादा सीटों पर विचार किया गया। ये वो सीटें थीं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों के अलावा इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नहीं है।
नई दिल्ली । दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे से जुड़े...
तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से हुई अहम बैठक के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर ...
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है, जबकि LPG का...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...