स्वाद ने दिलाई पहचान! बस्तर का काजू अब देश-विदेश तक पहुंचा

जगदलपुर। बस्तर में काजू की खेती और व्यापार तेजी से फल-फूल रहा है। अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी के कारण यहां काजू का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि इन दिनों शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर स्थानीय काजू की बिक्री आम हो गई है। बस्तर के काजू अब छत्तीसगढ़ से निकलकर देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचने लगे हैं। वनोपज पर निर्भर रहने वाले आदिवासी अब काजू की खेती से भी अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं।
जिले के बकावंड ब्लॉक में बड़े पैमाने पर काजू का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में बस्तर में प्रतिवर्ष 50 हजार क्विंटल से अधिक काजू का उत्पादन हो रहा है, जिससे करीब 10 हजार परिवार सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं और आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
काजू उत्पादक विजय सेठिया के अनुसार काजू का पेड़ लगभग चार से पांच वर्षों में तैयार होकर फल देने लगता है। बस्तर की जलवायु इसके लिए बेहद अनुकूल है, जिससे किसान बड़ी संख्या में काजू का प्लांटेशन कर रहे हैं। पेड़ तैयार होने के बाद इसकी देखभाल में बहुत कम खर्च आता है। ग्राम पंडेनार के सरपंच विपत सिंह का कहना है कि यदि सरकार किसानों को और प्रोत्साहन दे, तो निजी भूमि में भी काजू की खेती का विस्तार तेजी से हो सकता है।
किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन
काजू की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग और उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्लांटेशन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मनरेगा के तहत भी काजू के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
ठोस और स्वादिष्ट काजू की बढ़ी मांग
बस्तर का काजू अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए विशेष पहचान बना रहा है। बिना पॉलिश के प्राकृतिक रूप में मिलने वाला यह काजू बाजार में उपलब्ध अन्य राज्यों के काजू की तुलना में अधिक स्वादिष्ट और ठोस माना जाता है। यही कारण है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। कच्चा काजू 120 से 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचा जाता है, जबकि प्रोसेसिंग के बाद यही काजू 500 से 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
प्रोसेसिंग यूनिट और महिलाओं को रोजगार
बकावंड ब्लॉक में स्थापित प्रोसेसिंग यूनिट में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा काजू की प्रोसेसिंग की जा रही है। ‘बस्तर काजू’ के नाम से पैकेजिंग कर इसे बाजार में उतारा जा रहा है। इससे महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Related News
thumb

रायपुर पहुंचे जापान प्रतिनिधिमंडल की CM साय से मुलाकात, निवेश और तक...

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्...


thumb

चावल जमा नहीं किया तो कार्रवाई तय, 74 राइस मिलर्स को नोटिस

रायपुर जिले में कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में कीर्...


thumb

नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर...

अंबिकापुर शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबने (Big incident) से मौत हो गई। भांजी रायपुर से अपनी मां के साथ गर्...


thumb

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 9 CSC ऑपरेट...

जशपुर जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई केवाईसी प्रक्रिया में कुछ स्थानी से सीएससी ऑपरेटरों के द्वारा हितग्राहियों से मोटी रकम वसूली करने की ...


thumb

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा! रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में हीटवेव ...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहु...


thumb

तेज रफ्तार हाईवा ने मां-बेटे को चपेट में लिया, 4 साल के मासूम की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के दौंदेकला गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने...