महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को दिया जन्म, 7 महीने 5 दिन में हुई नॉर्मल डिलीवरी

एक महिला ने एक साथ 5 शिशुओं को जन्म दिया है। महिला ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शिशुओं को जन्म दिया। डॉक्टर और उनके सहयोगियों ने बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई। जिसके बाद प्रसूता और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर गांव की रहने वाली हैं। 

एक साथ पांच बच्चों के पिता बने प्रकाश साव ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी पिछले एक महीने से पेट दर्द से परेशान थी। चतरा जिले में डॉक्टर को दिखाया तो जांच से पता चला कि गर्भ में एक साथ पांच शिशु पल रहे हैं। डॉक्टर ने जोखिमपूर्ण स्थिति बताते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया। सोमवार रात को यहां नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। उन्होंने रिम्स के डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। पांचों लड़कियां हैं।

वर्षों बाद घर में पांच बच्चों की किलकारी गूंजने से प्रकाश साव काफी खुश है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि एक साथ पांच बच्चों को पालना चुनौती तो है, लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हुई है तो आगे भी उन्हीं पर विश्वास है।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला की शादी के 7 साल हो चुके थे और बच्चा नहीं था। अब भगवान ने एक साथ पांच बच्चे दे दिया। महिला  झारखंड में चतरा जिले की रहने वाली है।

रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है। महिला को मात्र सात महीने पांच दिन का गर्भ था। इसके बावजूद उसकी स्थिति को देखते हुए डिलीवरी कराई गई। प्रीमैच्योर और अंडरवेट सभी पांचों बच्चों का इलाज एनआईसीयू में रखकर किया जा रहा है। 


Related News
thumb

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का किया ऐलान, राहुल गांधी य...

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान


thumb

PM Kisan Yojana: क्या आपको भी नहीं मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 1...

देश में जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई तरह की


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।


thumb

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की खुली आंखों वाली मूर्...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले खुली आंखों वाली मूर्ति की तस्वीर


thumb

रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, 22 जनवरी को होगी विधिवत प्राण प्रति...

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में विराजित होने वाली


thumb

छुट्टी ब्रेकिंग: केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को किया हाफ डे अवकाश का ऐ...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। इस दिन अयोध्या सहित जगह