2 हजार रुपए से ज्‍यादा के ऑनलाइन पेमेंट में लगेंगे 4 घंटे! ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जारी होंगे नए नियम…

सतअंजोर, डेस्क:  अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो ध्‍यान देने वाली खबर है. ऑनलाइन पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार दो लोगों के बीच फर्स्‍ट ट्रांजैक्‍शन (First Transaction) को लेकर कुछ नियम लाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत दो लोगों के बीच पहली बार होने वाले ट्रांजैक्‍शन के लिए न्‍यूनतम लिमिट तय की जा रही है. नए नियम जारी हो जाते हैं तो दो लोगों के बीच पहली बार होने वाला 2 हजार रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्‍शन 4 घंटे लेट हो सकता है.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘हम पहली बार किए जा रहे 2000 रुपये से ज्यादा के डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए 4 घंटे की टाइम लिमिट सेट करने की सोच रहे हैं. इस बारे में सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक व टेक कंपनियों जैसे Google और Razorpay समेत इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के साथ बुधवार (29 नवंबर 2023) को होने वाली एक बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा.

सभी ऑनलाइन पेमेंट के लिए लागू

लागू होने पर IMPS, RTGS, NEFT और UPI पेमेंट इसके दायरे में आ जाएंगे. अभी की बात करें तो यूजर UPI अकाउंट बनाने के पहले 24 घंटे के अंदर अधिकतम 5 हजार रुपये भेज सकते हैं. इसी तरह NEFT में यह रकम बेनिफिशियरी ऐक्टिवेशन के बाद पहले 24 घंटे के लिए 50 हजार रुपये तक की हो जाती है. नया प्लान लागू होने के बाद यूजर को उन यूजर्स को 2 हजार रुपये से ऊपर का पेमेंट करने के लिए चार घंटे इंतजार करना होगा, जिनके साथ पहले कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है.

ऑनलाइन फ्रॉड के कुल कितने मामले?

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान बैंकों में डिजिटल भुगतान श्रेणी में सबसे अधिक धोखाधड़ी देखी गई. वित्त वर्ष 2023 में, बैंकिंग प्रणाली में धोखाधड़ी के मामलों की कुल संख्या 13,530 थी, जिसमें कुल 30,252 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी. इसमें से लगभग 49 प्रतिशत मामले डिजिटल पेमेंट से जुड़े हैं.



Related News
thumb

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली अग्रिम जमानत, आरोपो...

नई दिल्ली । दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे से जुड़े...


thumb

केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से हुई अहम बैठक के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर ...


thumb

ब्रिक्स से रचनात्मक और स्थिर करने वाली भूमिका की बढ़ रही उम्मीदें :...

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्...


thumb

पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, लेकिन युद्ध जैसे हालात में बचत जरूरी: केंद्र...

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है, जबकि LPG का...


thumb

भारत-न्यूजीलैंड FTA से देश में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, लेबर-इंटेंसि...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...


thumb

शंघाई सहयोग संगठन: किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO की बैठक, रक्षा मं...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...