भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: 25 करोड़ ट्रेडिंग अकाउंट्स पार

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार भारत में कुल ट्रेडिंग अकाउंट्स (UCCs) की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि अब आम भारतीय पारंपरिक बचत विकल्पों की बजाय शेयर बाजार में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक करोड़ नए अकाउंट केवल दो महीनों में जुड़े, जबकि कुल खातों का 20 प्रतिशत यानी 5 करोड़ अकाउंट पिछले 16 महीनों में खुले हैं। डिजिटल इंडिया, मोबाइल ऐप के जरिए आसान ट्रेडिंग और कम ब्रोकरेज शुल्क इसकी बड़ी वजह माने जा रहे हैं।

राज्यों में महाराष्ट्र 4.2 करोड़ अकाउंट (17%) के साथ पहले स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और राजस्थान भी शीर्ष सूची में शामिल हैं। शीर्ष पांच राज्यों के पास कुल निवेश का 49% हिस्सा है।


म्यूचुअल फंड में भी तेजी देखी गई है। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 6 करोड़ नए SIP अकाउंट खुले हैं। निवेशकों की सुरक्षा के लिए NSE ने 23 हजार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड 2,791 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Related News
thumb

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी और मेटल में तेजी

गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार हल्के सकारात्मक रुख के साथ खुले। सुबह 9:30 बजे तक BSE Sensex 35 अंक (0.04%) बढ़कर 83,769 पर और Nifty 50 30 अंक (0.12...


thumb

सोना-चांदी में फिर तेजी, एमसीएक्स पर कीमतों में उछाल

वैश्विक आर्थिक कारणों और निवेशकों की नई खरीदारी के चलते बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कम...


thumb

धीमी चाल से खुला बाजार, आईटी सेक्टर ने रोकी रफ्तार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही, जिससे ट्रेडर्स के बीच सतर्कता का माहौल दिखा। हालिया बढ़त के बाद खरीदारी का मोमेंटम कमजोर पड़ गया औ...


thumb

Redmi Note 13 Series की पहली सेल शुरु, जानिए तीनों मॉडल्स की कीमत, ...

रेडमी नोट 13 सीरीज (Redmi Note 13 Series) को पिछले सप्ताह भारत


thumb

Airtel ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, रोज अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉ...

भारती एयरटेल की ओर से ग्राहकों के लिए एक नए Prepaid Plan को लॉन्च कर दिया है