हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी और मेटल में तेजी

मुंबई गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार हल्के सकारात्मक रुख के साथ खुले। सुबह 9:30 बजे तक BSE Sensex 35 अंक (0.04%) बढ़कर 83,769 पर और Nifty 50 30 अंक (0.12%) चढ़कर 25,850 पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी क्रमशः 0.20% और 0.34% की बढ़त दर्ज हुई।

सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी में करीब 1% की मजबूती दिखी, जबकि मेटल शेयरों में 0.60% की तेजी रही। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 25,650–25,700 का स्तर तात्कालिक सपोर्ट और 25,950–26,000 रेजिस्टेंस जोन है। बैंक निफ्टी के लिए 61,250–61,350 सपोर्ट और 61,750–61,850 प्रमुख रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Nasdaq Composite 0.78% चढ़ा, जबकि S&P 500 और डाउ जोन्स में भी बढ़त रही। 18 फरवरी को एफआईआई ने 1,154 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 440 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

Related News
thumb

सोना-चांदी में फिर तेजी, एमसीएक्स पर कीमतों में उछाल

वैश्विक आर्थिक कारणों और निवेशकों की नई खरीदारी के चलते बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कम...


thumb

धीमी चाल से खुला बाजार, आईटी सेक्टर ने रोकी रफ्तार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही, जिससे ट्रेडर्स के बीच सतर्कता का माहौल दिखा। हालिया बढ़त के बाद खरीदारी का मोमेंटम कमजोर पड़ गया औ...


thumb

भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: 25 करोड़ ट्रेडिंग अकाउंट्स पार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार भारत में कुल ट्रेडिंग अकाउंट्स (UCCs) की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि अब आम भा...


thumb

Redmi Note 13 Series की पहली सेल शुरु, जानिए तीनों मॉडल्स की कीमत, ...

रेडमी नोट 13 सीरीज (Redmi Note 13 Series) को पिछले सप्ताह भारत


thumb

Airtel ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, रोज अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉ...

भारती एयरटेल की ओर से ग्राहकों के लिए एक नए Prepaid Plan को लॉन्च कर दिया है