सोना-चांदी में फिर तेजी, एमसीएक्स पर कीमतों में उछाल

मुंबई। वैश्विक आर्थिक कारणों और निवेशकों की नई खरीदारी के चलते बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कमोडिटी बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने फिर रफ्तार पकड़ी।

एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना कारोबार के दौरान 1 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 1,53,554 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,564 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची। खबर लिखे जाने तक सोना 1,52,864 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,37,260 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और गोल्ड ईटीएफ में बढ़ते निवेश से सोने को सहारा मिला है, जबकि भारत और चीन में भौतिक मांग भी मजबूत बनी हुई है। हालांकि अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति और मजबूत डॉलर के कारण तेजी सीमित रही।

विश्लेषकों का कहना है कि सोने को 1,49,800 और 1,47,700 रुपये पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,53,150 और 1,55,500 रुपये पर रेजिस्टेंस है। चांदी के लिए 2,24,400 और 2,18,800 रुपये सपोर्ट स्तर माने जा रहे हैं।

Related News
thumb

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, आईटी और मेटल में तेजी

गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार हल्के सकारात्मक रुख के साथ खुले। सुबह 9:30 बजे तक BSE Sensex 35 अंक (0.04%) बढ़कर 83,769 पर और Nifty 50 30 अंक (0.12...


thumb

धीमी चाल से खुला बाजार, आईटी सेक्टर ने रोकी रफ्तार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही, जिससे ट्रेडर्स के बीच सतर्कता का माहौल दिखा। हालिया बढ़त के बाद खरीदारी का मोमेंटम कमजोर पड़ गया औ...


thumb

भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल: 25 करोड़ ट्रेडिंग अकाउंट्स पार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार भारत में कुल ट्रेडिंग अकाउंट्स (UCCs) की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि अब आम भा...


thumb

Redmi Note 13 Series की पहली सेल शुरु, जानिए तीनों मॉडल्स की कीमत, ...

रेडमी नोट 13 सीरीज (Redmi Note 13 Series) को पिछले सप्ताह भारत


thumb

Airtel ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, रोज अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉ...

भारती एयरटेल की ओर से ग्राहकों के लिए एक नए Prepaid Plan को लॉन्च कर दिया है