ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष ने किया खारिज

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने संबंधी लोकसभा के 130 सदस्यों के हस्ताक्षर वाले प्रस्ताव को सोमवार देर रात खारिज कर दिया।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार, श्री बिरला ने संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत श्री कुमार को उनके मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने की मांग करने वाले सदन के कुछ सदस्यों के 'प्रार्थना के प्रस्ताव' की सूचना को खारिज कर दिया है।
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर वाले नोट में सदस्यों को सूचित किया गया है कि गत 12 मार्च के एक प्रस्ताव पर लोकसभा के 130 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि इस प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, प्रस्ताव की सूचना पर विधिवत विचार और उससे जुड़े सभी पहलुओं का निष्पक्ष आकलन करने के बाद, लोकसभा अध्यक्ष ने न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

Related News
thumb

भारत-न्यूजीलैंड FTA से देश में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, लेबर-इंटेंसि...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...


thumb

शंघाई सहयोग संगठन: किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO की बैठक, रक्षा मं...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...


thumb

राष्ट्र की सच्ची शक्ति नागरिकों की निस्वार्थ सेवा भावना में निहित ह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक मजबूत और दयालु समाज की नींव है, साथ ही उन्होंने नागरिक...


thumb

ड्रमंडगंज घाटी में भीषण हादसा: 12 की मौत, आग में जिंदा जले लोग

मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। ट्र...


thumb

बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दि...


thumb

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर...

कोलकाता।बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविध...