मिडनाइट एक्शन में रायपुर पुलिस का शिकंजा: 20 वारंटी गिरफ्तार, 150 बदमाशों के घरों पर दबिश

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन में हुए इस मिडनाइट ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप मच गया।
22-23 अप्रैल की दरम्यानी रात चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा और एसीपी रमाकांत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। करीब 150 जवानों की 10 टीमों ने मिलकर पूरे मध्य ज़ोन में कार्रवाई को अंजाम दिया।
20 वारंटी गिरफ्तार, कई पर केस दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने 11 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 32 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS Act के तहत 2 मामले दर्ज किए गए, जबकि एक आरोपी पर Arms Act के तहत केस दर्ज हुआ।
150 से ज्यादा बदमाशों के घरों पर दबिश
पुलिस ने अभियान के दौरान 70 हिस्ट्रीशीटर और करीब 85 पुराने चोरों व चाकूबाजों के घरों पर एक साथ दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। इससे अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया।
ड्रोन और नाकेबंदी से कसी गई निगरानी
संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जबकि संभावित रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।
50 से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई
पूरे ऑपरेशन के दौरान 55 से अधिक अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों के बीच साफ संदेश गया है कि अब पुलिस सख्त एक्शन के मूड में है।

Related News
thumb

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, सरेंडर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हु...


thumb

छात्र जीवन में प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासन व कड़ी मेहनत सर्वाधिक जरू...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहाँ क्रि...


thumb

उपमुख्यमंत्री साव बोले- अब नहीं चलेगी लापरवाही, अफसर भी होंगे कार्र...

रायपुर । राज्य के नगर पंचायत इलाकों में बेतरतीब निर्माणों, जमीन अवैध प्लाटिंग और जमीन अतिक्रमण को लेकर सरकार ने तेवर सख्त कर लिए हैं। मंगलवार को उप...


thumb

डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ

बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर ने रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (आरटीएन) सेवा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 18 अप्रैल 2026 से जिले के चा...


thumb

राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध ईंट भट्टा पर की गई क...

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टा पर कार्...