राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध ईंट भट्टा पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टा पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के अवैध रूप से ईंट निर्माण किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 3 लाख 20 लाख पक्की ईंट, 1 लाख 60 लाख कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की। जब्त की गई लकड़ी को सुरक्षार्थ वन विभाग के सुपुर्द किया गया, वहीं अन्य सामग्री को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम पंचायत गिरगांव को सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार  चिराग रामटेके, रेंज ऑफिसर  आकाश ठाकुर सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related News
thumb

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, दंतेवाड़ा जिले म...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखि...


thumb

सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स...


thumb

प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग को समय पर ...

जशपुरनगर। सिंगी बहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और ...


thumb

जशपुर में विशेष अभियान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तं...

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसप...


thumb

बीजापुर में बहिष्कार या दबाव डालने की नोटंकी...

बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दि...


thumb

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, सरेंडर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हु...