कोलकात्ता। कथित राशन घोटाले में गिरफ्तार हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिप्रिय मल्लिक को शुक्रवार गिरफ्तार किया गया।
उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पेश किया गया तो वह अदालत में बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि राज्य के वन मंत्री अदालत के अंदर सुनवाई के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े।
आपको बता दें कि मंत्री को राशन घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। ईडी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया गया था।
वही गिरफ्तार होने के बाद मीडिया से मालिक ने कहा कि उन्हें बड़ी साजिश का शिकार बनाया गया है। ज्योतिप्रिय मलिक वर्तमान में बतौर राज्य मंत्री वन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। इससे पहले उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार था।
नई दिल्ली । दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे से जुड़े...
तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से हुई अहम बैठक के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर ...
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है, जबकि LPG का...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...