जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 भैंसें और तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 पिकअप वाहन जब्त किए हैं।
जब्त की गई 15 भैंसों की अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस को 3 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिवरीनारायण क्षेत्र के राघव इन होटल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहनों (CG04QU9122, OD26F4334, OD17T8523) को रोका गया। जांच में पाया गया कि प्रत्येक वाहन में 5-5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था।
पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों की तस्करी कर ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा शामिल हैं, जो ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है।
गरियाबंद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नग...
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे श...
रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले दुर्ग कनेक...
महासमुंद । महासमुंद में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले में एनडीपीएस कोर्ट ने दो युवकों को 15-15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर...
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मातेखेड़ा में एक 13 वर्षीय नाबालिग की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। इस...