तीन जिले में सिमटे नक्सलवाद, ये जिला भी जल्द नक्सल मुक्त होगा : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने दो दिवसीय असम प्रवास पर रवाना हुए। श्री साव असम विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले वे नवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार ने असम में तेज गति से विकास कार्य किए हैं। इससे राज्य विकसित प्रदेश की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज असम अशांति के दौर से बाहर निकलकर शांति और स्थिरता का वातावरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिला है, जिससे असम की तरक्की और समग्र विकास को नई गति मिली है। इसी कारण यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। हम सभी असम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
देश में सिर्फ तीन जिले नक्सल प्रभावित रहने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, मोदी जी सरकार बनने के बाद ठोस और मजबूती से कार्रवाई हुई है। इससे अब नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि, देश और प्रदेश के विकास के लिए निकला मुक्त होना आवश्यक है। परिणाम लोगों के सामने हैं। नक्सली थोड़े से जगह में बच गए हैं। इस जगह से भी नक्सलियों का सफाया होना तय है।
श्री साव ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों पर कहा कि, चुनाव आयोग ने एक व्यापक अभियान चलाकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की है। अब सारी प्रक्रिया होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने जा रहा है। इससे मतदाता सूची में शुद्धता आएगी। ये लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से लोरमी क्षेत्र को करोड़ों की सौगात, 15 करोड़ रुपए में होगा इन सड़कों का निर्माण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक मजबूत और दयालु समाज की नींव है, साथ ही उन्होंने नागरिक...
मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। ट्र...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दि...
कोलकाता।बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविध...