सतअंजोर, डेस्क: अगर आप भारतीय रेल में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर भर्ती बोर्ड ने एनईआर आरआरसी गोरखपुर के तहत वैकेंसी निकाली है. आवेदन भरने का लास्ट डेट है. ner.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 37 पद पर भर्ती की जाएगी. भर्ती अभियान के जरिए जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इंजीनियरिंग) के 19 पद, जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (सिग्नल) के 09 पद और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) के 09 पद भरे जाएंगे.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य / ओबीसी के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है. जबकि आवेदन करने वाले एससी / एसटी / महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है. कैटेगरी X के तहत चयनित अभ्यर्थियों 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. वहीं, कैटेगरी Y के तहत चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपये सैलरी दी जाएगी. जबकि आवेदन करने वाले कैटेगरी Z के उम्मीदवारों को 25,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा.
भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिय...
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के पहले प्री बोर्ड की परीक्षा होगी।
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतज़ार कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने
रोजगार की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है