रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में कुएं की छत धंसी, 25 लोग नीचे गिरे, मचा हड़कंप

भोपाल। इंदौर में रामनवमी त्योहार के बीच बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते करीब 20-25 लोग कुएं में गिर गए। रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को बचा लिया है। बाकी को बचाने के लिए अभियान जारी है। 

हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ है। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर छत बनी है, जो धंस गई। इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए। 

जानकारी के मुताबिक, रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए। यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हैं। इन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। 


Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, 17 धार्मिक स्थलों में किया शराब बंदी

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने 24 जनवरी शुक्रवार को 17 धार्मिक स्थलों में शराब बंदी करने का निर्णय लिया है।


thumb

मदरसे तोड़ने पर भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक पुलिस जवान...

उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया, जिसको लेकर शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस कार्रवाई के दौरान हिंसा भड़...


thumb

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

तेलंगाना में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है


thumb

Tunnel Rescue Successful: 422 घंटे बाद टनल से सुरक्षित निकाले गए 41...

उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को 17 वें दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है


thumb

Uttarkashi Tunnel Rescue : सकुशल सुरंग से बाहर निकले 41 मजदूर, सीएम...

उत्तरकाशी के सिलक्यारा स्थित टनल में बीते 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों


thumb

400 घंटे के ऑपरेशन के बाद टनल से बाहर आये श्रमिक, 17 दिन बाद पूरा ह...

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।