चेहरे के हावभाव को पढ़कर संकट से पहले ही अलर्ट करेगा AI

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर टेक्नोलॉजी अब सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंसान के हाव-भाव समझने लगी है। ट्रिपलआईटी नवा रायपुर के रिसर्चर मयंक लौवंशी ने ऐसा एआई सिस्टम विकसित किया है जो चेहरे के भाव और शरीर की गतिविधियों को पहचानकर व्यक्ति के व्यवहार का विश्लेषण करता है।
यह तकनीक अस्पताल, इंडस्ट्री और पब्लिक प्लेस में सुरक्षा और निगरानी को नई दिशा दे सकती है। लौवंशी कहते हैं, यह शोध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर विजन के संयोजन का उदाहरण है। यह तकनीक भविष्य में स्मार्ट और सुरक्षित सिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
यह सिस्टम एक स्मार्ट कैमरे की तरह काम करता है, जो केवल वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता बल्कि उसे समझता भी है। कैमरा किसी व्यक्ति की गतिविधियों को कैप्चर करता है, इसके बाद एआई चेहरे और सीसीटीवी दोनों में उपयोग किया जा सकता है।
मोबाइल में यह ऐप के रूप में काम कर सकता है, जबकि सीसीटीवी के साथ यह और प्रभावी होता है, जहां लाइव वीडियो को सर्वर या क्लाउड पर प्रोसेस कर तुरंत अलर्ट दिया जा सकता है। के भाव जैसे खुशी, गुस्सा या दर्द और शरीर की हरकतों को पहचानता है। इन संकेतों का विश्लेषण कर सिस्टम यह अनुमान लगाता है कि व्यक्ति क्या कर रहा है या आगे क्या कर सकता है।
नियंत्रित वातावरण में यह सिस्टम 90 से 95 प्रतिशत तक सटीक परिणाम देता है, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में इसकी सटीकता 75 से 90 प्रतिशत तक रहती है। कैमरे की क्वालिटी, रोशनी और एंगल जैसे कारक इसके प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। यह तकनीक अस्पतालों में मरीजों की निगरानी के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।
मरीज के गिरने की आशंका, असामान्य गतिविधि या दर्द और तनाव जैसे संकेतों को पहचानकर यह तुरंत अलर्ट दे सकती है, जिससे समय रहते इलाज संभव हो सके।

Related News
thumb

रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी:2.94 लाख लेकर ट्रैवल एजेंसी स...

। राजधानी रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक ने एडवांस के रूप में करीब 2.94 लाख रुपए लेक...


thumb

7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया

दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप ...


thumb

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला:सुबह 7 बजे से खुलेंगे सेंटर; रायपुर ...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को रायपुर, ब...


thumb

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट-स्कूल 8% से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएंगे, किताबे...

छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला, स्कूल अब अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। फीस बढ़ाने पर रोक लगाने के निर्दे...


thumb

NH-30 पर बस पलटने से मची चीख-पुकार, यात्री का हाथ कटा, चालक समेत 3 ...

कोंडागांव जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। सवारी से भरी एक बस नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे...


thumb

सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई...

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्...