बिजली गिरने से छात्र की मौत: मैदान में क्रिकेट खेलते समय हुआ हादसा


दुर्ग-भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरैना इलाके में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल के युवक शक्ति बिश्नोई की मौत हो गई। शक्ति अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शी पार्थ महानंद ने बताया कि, बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और सभी बच्चे वापस लौटने लगे। तभी अचानक तेज बिजली कड़की और शक्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद दोस्त और आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
दोस्तों के मुताबिक, सबसे पहले शक्ति को सनसाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और साथी उसे बी.एम. शाह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शक्ति बिश्नोई पुरैना का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने पिता संतोष बिश्नोई का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया।
विशेषज्ञों के अनुसार खराब मौसम और तेज गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइन के आसपास खड़े नहीं होना चाहिए।
बारिश शुरू होते ही सुरक्षित भवन या घर के अंदर चले जाना चाहिए। मोबाइल चार्जिंग, बिजली उपकरण और खुले तारों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
खेत, पानी भरे इलाके और धातु की वस्तुओं के पास खड़े रहने से भी बचना चाहिए। यदि खुले में फंस जाएं तो दोनों पैर साथ रखकर नीचे झुक जाएं, लेकिन जमीन पर पूरी तरह न लेटें।

Related News
thumb

9 करोड़ 27 लाख के सोने के साथ 3 आरोपी पकड़े गए, कार में बनाया था स...

महासमुंद। सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे अवैध परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ए...


thumb

केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 हाईवा और च...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए केवई नदी क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया। सं...


thumb

अवैध रेत और ईंट परिवहन के मामले में 6 वाहन जब्त

बलरामपुर। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत परिवहन में लगे 4 वाहनों और मिट्टी ईंट से भरे 2 वाहनों को जब्त क...


thumb

ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा खेप पकड़ी गई, पुलिस ने 6 तस्करो...

सारंगढ़-बिलाईगढ़। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया पुलिस ने 50 किलो 890 ग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर ...


thumb

14 गायों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी...

सूरजपुर। सूरजपुर में रामानुजनगर पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पु...


thumb

रेलिंग से टकराकर ओवरब्रिज पर पलटी स्कॉर्पियो, दो छात्रों की हालत ग...

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार दोपहर खोखसा ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार ...