नारायणपुर । नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ बचाओ अभियान’ के तहत यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में लगातार सर्चिग और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए नगद रकम, हथियार और विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला।
एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम मंगलवार को अबूझमाड़-महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगल में सुरक्षाबलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दाैरान बड़ी मात्रा में नगद राशि और नक्सल सामग्री जमीन पर गढ़ा हुआ मिला, जिसे बरामद किया गया है। डंप में आईईडी बनाने का सामान, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान था। वहीं, कुछ पोस्टर भी मिले हैं, जो नक्सलियों के लीडर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम कहां से आई पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्हाेने बताया कि साल 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। उन्हाेने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगलों या आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस और केंद्रीय बलों को दें, ताकि जिले को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जा सके।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बरामद नक्सली डंप से – 1. AK47 रायफल – 03 नग, 2. SLR रायफल – 03 नग, 3. 303 रायफल – 02 नग, 4. 315 रायफल – 01 नग, 5. AK47 रायफल का मैग्जीन – 05 नग, 6. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस – 113 नग, 7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस – 182 नग, 8. SLR रायफल का मैग्जीन – 13 नग, 9. इंसास रायफल का मैग्जीन – 01 नग, 10. 303 रायफल रायफल का मैग्जीन – 02 नग, 11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस – 45 नग, 12. 315 रायफल का मैग्जीन – 01 नग, 13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस – 41 नग, 14. 12 बोर बंदूक – 02 नग, 15. देशी कट्टा – 02 नग, 16. 12 बोर का जिंदा कारतूस – 19 नग, 17. एयर गन – 01 नग, 18. बीजीएल सेल – 132 नग, 19. इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर – 08 नग, 20. कॉर्डेक्स वायर – 06 बंडल, 21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA – 01 नग, 22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग – 06 नग, 23. SMG कार्टेज – 12 नग, 24. BGL – 02 नग, 25. BGL कार्टेज – 14 नग, 26. सोरा -5KG लगभग, 27. व्हाईट पाउडर -3KG, 28. रेडियो सेल – 4 सेट, 29. बिजली वायर – 02 बंडल, 30. अन्य दैनिक नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा म...
भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एन्फोर्समेंट विभाग द्वारा विगत 15 दिनों के दौरान अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध व्यापक एवं सघन कार्रवाई अभियान चल...
दुर्ग। मंगलवार की दोपहर में जिले के कुम्हारी खपरी गांव स्थित एक मकान में एकाएक जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो ग...
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम न...
बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार...