रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: नमन-आयुष सहित 12 गिरफ्तार, ID-बुक के जरिए फैला रहे थे खेल


रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े नमन और आयुष को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों की निशानदेही पर 12 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपी ऑनलाइन सट्टे की तीन वेबसाइट चला रहे थे। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी संगठित तरीके से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। इसके लिए वे मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ते थे।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि, इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन एंगल्स पर भी जांच कर रही है, ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपीतीन पैनल 777” नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे, जिसमें अलग-अलग आईडी के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था। यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।

Related News
thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...


thumb

पद्मश्री फूलबासन बाई को कार में अगवा कर ले जा रहे थे: चेकिंग में हु...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग हुई है। मंगलवार सुबह महिला समेत 3 लोगों ने फोटो खिंचवाने के ब...


thumb

पिस्टल से साली की हत्या: रायपुर में विवाद के बाद चली गोलियां, आरोपी...

रायपुर। रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गं...


thumb

1 करोड़ की लूट: सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला, सोना-चांदी भरा बैग ल...

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार रात सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ की लूट की गई है। बाइक सवार लूटेरों ने तलवार से हमलाकर सोने-चांदी ...


thumb

नेशनल लोक अदालत 9 मई को: समझौते से जल्द सुलझेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट...

रायपुर। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भी “समाधान समारो...