पिस्टल से साली की हत्या: रायपुर में विवाद के बाद चली गोलियां, आरोपी ने किया सरेंडर


रायपुर। रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोवा थाना क्षेत्र की है।

बाउंसर पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) पत्नी खिलेश्वरी वर्मा पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी दंपती में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। नशे में पति ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।
सालियां गीतांजलि वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) जीतेंद्र (जीजा) को समझाकर वापस जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। माथे पर गोली लगने से गीतांजलि की जान चली गई। वहीं दुर्गेश्वरी की पीठ पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी जीजा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
दरअसल, पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू बाउंसर का काम करता है। वह पत्नी खिलेश्वरी के कैरेक्टर पर शक करता था। ऐसे में आए दिन दंपती में विवाद होते रहता था। मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी बच्चे साथ ससुराल चली गई थी, जीतेंद्र का पत्नी से संपर्क नहीं हो रहा था।
ऐसे में वह रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल में लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा।
इसी बात से नाराज जीतेंद्र पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और तड़पती रही। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि घर के बाहर निकला और सड़क में हवाई फायरिंग की। इसके बाद थाने पहुंचा और सरेंडर किया।
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी आरोपी जब ससुराल पहुंचा तो उसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने अपनी साली पर फायरिंग कर दी।

Related News
thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...


thumb

पद्मश्री फूलबासन बाई को कार में अगवा कर ले जा रहे थे: चेकिंग में हु...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग हुई है। मंगलवार सुबह महिला समेत 3 लोगों ने फोटो खिंचवाने के ब...


thumb

1 करोड़ की लूट: सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला, सोना-चांदी भरा बैग ल...

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार रात सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ की लूट की गई है। बाइक सवार लूटेरों ने तलवार से हमलाकर सोने-चांदी ...


thumb

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: नमन-आयुष सहित 12 गिरफ्ता...

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े ...


thumb

नेशनल लोक अदालत 9 मई को: समझौते से जल्द सुलझेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट...

रायपुर। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भी “समाधान समारो...