पद्मश्री फूलबासन बाई को कार में अगवा कर ले जा रहे थे: चेकिंग में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग हुई है। मंगलवार सुबह महिला समेत 3 लोगों ने फोटो खिंचवाने के बहाने उन्हें घर से बाहर बुलाया, फिर उनके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर गमछा बांधकर कार में बैठा लिया, लेकिन भागते समय पुलिस की रूटीन चेकिंग में पकड़े गए।

पुलिस को देखकर आरोपियों ने बताया कि, मरीज को मिर्गी का दौरा पड़ा है, उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया और शक होने पर मुख्य आरोपी महिला खुशबू साहू समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुकुलदैहान चौकी इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा निवासी खुशबू साहू अपने तीन साथियों (एक महिला और दो पुरुष) के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फूलबासन बाई (56) के घर पहुंची। उन्होंने 'जरूरी चर्चा' का बहाना बनाकर फूलबासन बाई को घर से बाहर बुलाया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और बर्थडे मनाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया।
कार के आगे बढ़ते ही आरोपियों ने फूलबासन बाई के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर गमछा लपेट दिया, जिससे वे शोर मचा सकें। किडनैपर्स खैरागढ़ के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे। चिखली पुलिस चौकी के पास रूटीन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने शक होने पर उनकी कार को रोक दिया।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने बताया कि, गाड़ी में बैठी महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है। वे उन्हें हॉस्पिटल ले जा रहे हैं। हालांकि, चेकिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया।
उनकी हालत देखकर पुलिस का शक गहराया और सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, मुख्य आरोपी खुशबू साहू पिछले 4-5 महीनों से फूलबासन बाई के संपर्क में थी। खुशबू साहू खुद सहायता समूहों से भी जुड़ी है। उस पर बेमेतरा इलाके में रोजगार ट्रेनिंग के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली के आरोप भी है।
पुलिस को आशंका है कि, यह अपहरण किसी बड़ी आर्थिक उगाही या आपराधिक साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन पर हुए इस हमले के बाद सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Related News
thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...


thumb

पिस्टल से साली की हत्या: रायपुर में विवाद के बाद चली गोलियां, आरोपी...

रायपुर। रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गं...


thumb

1 करोड़ की लूट: सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला, सोना-चांदी भरा बैग ल...

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार रात सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ की लूट की गई है। बाइक सवार लूटेरों ने तलवार से हमलाकर सोने-चांदी ...


thumb

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: नमन-आयुष सहित 12 गिरफ्ता...

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े ...


thumb

नेशनल लोक अदालत 9 मई को: समझौते से जल्द सुलझेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट...

रायपुर। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भी “समाधान समारो...