नेशनल लोक अदालत 9 मई को: समझौते से जल्द सुलझेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट भी चला रहा अभियान


रायपुर। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट भीसमाधान समारोहनाम से एक खास अभियान चला रहा है, जिसमें आपसी समझौते से पुराने केस सुलझाए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि, लोगों को जल्दी और आसान न्याय मिले। इसी वजह सेस्पेशल लोक अदालतका आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होगा।
इस अभियान में ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें दोनों पक्ष आपसी बातचीत से खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए राज्य, जिला और तहसील स्तर पर पहले से बैठकें शुरू हो चुकी हैं। बातचीत और समझौते की प्रक्रिया 21 अप्रैल से चल रही है।
लोक अदालत और सुलह बैठकों में लोग खुद जाकर भी शामिल हो सकते हैं और ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और प्रशिक्षित मध्यस्थ दोनों पक्षों को समझौता कराने में मदद करेंगे।
अगर कोई व्यक्ति अपने केस को इस स्पेशल लोक अदालत में शामिल कराना चाहता है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म भरना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 मई 2026 रखी गई है।
जानकारी या मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 011-23115652 011-23116464 0771-2425944 8301508992 ईमेल: speciallokadalat2026@sci.

Related News
thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...


thumb

पद्मश्री फूलबासन बाई को कार में अगवा कर ले जा रहे थे: चेकिंग में हु...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग हुई है। मंगलवार सुबह महिला समेत 3 लोगों ने फोटो खिंचवाने के ब...


thumb

पिस्टल से साली की हत्या: रायपुर में विवाद के बाद चली गोलियां, आरोपी...

रायपुर। रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गं...


thumb

1 करोड़ की लूट: सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला, सोना-चांदी भरा बैग ल...

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार रात सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ की लूट की गई है। बाइक सवार लूटेरों ने तलवार से हमलाकर सोने-चांदी ...


thumb

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: नमन-आयुष सहित 12 गिरफ्ता...

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े ...