चिंतन शिविर में भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज श्रीनगर के लिए हुए रवाना, केंद्रीय खेल मंत्रालय के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में होंगे शामिल

कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश की आधी आबादी के साथ किया षड्यंत्र, विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेंगे निंदा प्रस्ताव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सुबह श्रीनगर में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (24, 25, 26) चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री साव ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर चिंतन शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी ने आगामी समय में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा।

श्री साव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी मंथन कर खेलों के विकास के लिए योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने का है, ऐसे ही 2047 तक हमारा देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में अग्रणी बने, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान सरकार की ओर से विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। जिस तरह से कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश की आधी आबादी के साथ षड्यंत्र करके उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव आएगा। नगरीय निकायों में सामान्य सभा और इसी तरह पंचायतों में निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। देश की आधी आबादी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कभी माफ नहीं करेगी। 

श्री साव ने कांग्रेस द्वारा खिलाड़ियों को लेकर किए बेबुनियाद सवाल पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं किया। उसे सवाल करने से पहले अपना हिसाब प्रस्तुत करने चाहिए। पांच साल खिलाड़ियों को खेल अलंकरण तक नहीं दे सकें। अब किस मुंह से सवाल कर रहे हैं। 

Related News
thumb

रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी:2.94 लाख लेकर ट्रैवल एजेंसी स...

। राजधानी रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक ने एडवांस के रूप में करीब 2.94 लाख रुपए लेक...


thumb

7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया

दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप ...


thumb

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला:सुबह 7 बजे से खुलेंगे सेंटर; रायपुर ...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को रायपुर, ब...


thumb

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट-स्कूल 8% से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएंगे, किताबे...

छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला, स्कूल अब अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। फीस बढ़ाने पर रोक लगाने के निर्दे...


thumb

NH-30 पर बस पलटने से मची चीख-पुकार, यात्री का हाथ कटा, चालक समेत 3 ...

कोंडागांव जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। सवारी से भरी एक बस नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे...


thumb

सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई...

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्...