रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की आशंका जताई है। कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।
शनिवार को भी कोंडागांव में दोपहर को तेज बारिश हुई। बिलासपुर और दुर्ग में तेज आंधी चली है। पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।
राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
महासमुंद । छत्तीसगढ़ में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के मालिक ने 1.5 करोड़ की एलपीजी गैस चोरी की है। दिसंबर 2025 में पुलिस ने 6 गैस कैप्सूल गाड़ी पक...
रायपुर। रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगम की टीम ने जोन 8 के वार्ड 1 और 2 का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्धा...
रायपुर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक...
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले की नगर पंचायत दाढ़ी में नवनिर्मित सीसी रोड के कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने की घट...
रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...