अता पता लापता में फंसे : अभिनेता राजपाल यादव आएंगे जेल से बाहर, कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आज (16 फरवरी) को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की और अभिनेता के जमानत को मंजूरी दे दी। 

राजपाल यादव को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने इजाजत दे दिया है। एक्टर को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है।

 दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का टाइम दिया था।

 राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करा दिया है। इसके बाद भतीजी की शादी में शाहजहांपुर में शामिल होने के लिए अभिनेता को अंतरिम रिहाई मिल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

जानिए पूरा मामला

अभिनेता राजपाल यादव ने साल 2012 में फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ उधार लेने का आरोप है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद राजपाल उधार के पैसे वापस नहीं कर पाए, जिससे कोर्ट में केस हो गया। और उसे सजा सुनाई गई। 

साल 2018 में एक मैजिस्ट्रियल कोर्ट ने सात चेक बाउंस होने पर एक्टर को 6 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई। 2019 में सेशन कोर्ट ने सज़ा को बरकरार रखा। 

हाई कोर्ट ने उनकी सजा सस्पेंड करके और उन्हें बकाया रकम चुकाने के लिए कुछ समय के लिए राहत दी। बाद में राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। पैसा नहीं मिलने पर 2 फरवरी को हाई कोर्ट ने राजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया। 

Related News
thumb

विजय-रश्मिका की शादी में सिर्फ़ family और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख 26 फरवरी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद ...


thumb

साउथ के चर्चित कपल की गुपचुप शादी की तैयारी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26...


thumb

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़ा की म...

90 के दशक में जवां दिलों की धड़कन में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अभिनय की दुनिया छोड़ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी ह...


thumb

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स मिडिल ईस्ट में बैन!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पर खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ...


thumb

अभिनेता अरबाज खान ने की दूसरी शादी, जानिए उनके पत्नी के बारे में

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan Marriage) ने दूसरी शादी कर ली है।