मुंबई। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख 26 फरवरी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, उदयपुर में आयोजित होने वाले इस खास समारोह में तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से फिलहाल किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेहमानों को समारोह स्थल पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने की हिदायत दी गई है।
शादी के बाद यह जोड़ा हैदराबाद और मुंबई में इंडस्ट्री मित्रों के लिए अलग से रिसेप्शन आयोजित करेगा। विवाह उपरांत दोनों कुछ समय का ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं। हालांकि रश्मिका की व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के चलते उन्हें जल्द ही काम पर लौटना पड़ सकता है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26...
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आज (16 फरवरी) को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की और अभिनेता क...
90 के दशक में जवां दिलों की धड़कन में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अभिनय की दुनिया छोड़ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी ह...
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पर खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ...
सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan Marriage) ने दूसरी शादी कर ली है।