साउथ के चर्चित कपल की गुपचुप शादी की तैयारी

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26 फरवरी को उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकता है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू होंगी और 26 फरवरी को मुख्य समारोह आयोजित होगा।


रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी शादी बेहद निजी रखी जा रही है, जिसमें केवल करीबी परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। मेहमानों के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है, ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो। यहां तक कि शादी की कवरेज करने वाली टीम से भी नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाया गया है।

शादी के बाद दोनों कलाकार अपने काम से करीब एक महीने का ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं। वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं।

विजय और रश्मिका की जोड़ी गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों के बाद से ही काफी लोकप्रिय रही है। हालांकि कपल ने अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

Related News
thumb

विजय-रश्मिका की शादी में सिर्फ़ family और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख 26 फरवरी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद ...


thumb

अता पता लापता में फंसे : अभिनेता राजपाल यादव आएंगे जेल से बाहर, कोर...

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आज (16 फरवरी) को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की और अभिनेता क...


thumb

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़ा की म...

90 के दशक में जवां दिलों की धड़कन में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अभिनय की दुनिया छोड़ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी ह...


thumb

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स मिडिल ईस्ट में बैन!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पर खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ...


thumb

अभिनेता अरबाज खान ने की दूसरी शादी, जानिए उनके पत्नी के बारे में

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan Marriage) ने दूसरी शादी कर ली है।