राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम : तेंदुकोना में चालानी कार्यवाही, 14 चालान काटे गए


महासमुंद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुकोना क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) के तहत चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई डीपीएम नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी एनटीसीपी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से किया गया।

कार्यवाही के दौरान औषधि निरीक्षक अवधेश भारद्वाज द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाले दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, धारा 06 (अ) के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध तथा धारा 06 (ब) के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पाद बिक्री प्रतिबंध का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 14 चालान काटे गए। 

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कोटपा एक्ट 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिले में लगातार निरीक्षण एवं चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों का उपयोग एवं बिक्री न करें तथा स्वस्थ समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Related News
thumb

नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

रायपुर।लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने ...


thumb

एक ही जिले में कई लापता मामलों ने बढ़ाई चिंता : पुलिस ने तेज की खोज,...

एमसीबी। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अलग-अलग समय पर लापता हुए कई युवाओं और एक युवती के मामलों ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है।


thumb

खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा...


thumb

अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिला मुख्यालय सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिच्छा में कथित अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने...


thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...