खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त कर जिले के डुमरडीह, चवेली, सुकुलदैहान में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।    खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 जेजे 7555 से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी एवं संतोष साहू के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 एमडी 4151 से वाहन चालक यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Related News
thumb

नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

रायपुर।लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने ...


thumb

एक ही जिले में कई लापता मामलों ने बढ़ाई चिंता : पुलिस ने तेज की खोज,...

एमसीबी। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अलग-अलग समय पर लापता हुए कई युवाओं और एक युवती के मामलों ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है।


thumb

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम : तेंदुकोना में चालानी कार्यवाह...

महासमुंद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा ...


thumb

अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिला मुख्यालय सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिच्छा में कथित अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने...


thumb

इनोवेशन 1.0 में सीएम साय की अपील: नौकरी ढूंढने से बेहतर ‘मालिक’ बने...

रायपुर/जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन 1.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को स्पष्ट सं...