रायपुर कोर्ट में 100 पुलिसकर्मियों की दबिश, सरप्राइज चेकिंग में आरोपी पकड़ाए


रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जवान, एसीसीयू टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) शामिल रहा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि दो युवकों के पास से चाकू बरामद होने पर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, डीसीपी सेंट्रल जोन और क्राइम के निर्देश पर न्यायालय की अनुमति से यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तथा उपद्रव की आशंका वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आशुतोष साहू उर्फ अमन, विराज सेन्द्रे, भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, गोलू नेताम उर्फ कामता, पवन कोसरिया और दुन्नो कुल्हरिया सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

सभी आरोपियों को थाना सिविल लाइन लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से अवैध हथियार मिले। पुलिस ने मयंक सोनी और विनोद सारथी के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर में लगातार बढ़ रही भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आगे भी इस तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी।

Related News
thumb

SSP का एक्शन मोड ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार...

बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...


thumb

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये क...

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...


thumb

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी की प्लानिंग, पत्नी-साली संग 6 घरों मे...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 70 बोरी यूरिया पकड़ा...

सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...


thumb

रायपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत; मौसम विभाग ने हीटवेव का ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...