कवर्धा में भाभी की हत्या के बाद रेप का एंगल देने की कोशिश, ननद गिरफ्तार


बीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में काम को लेकर आपसी विवाद में ननद ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद मर्डर को रेप जैसा दिखाने के लिए उसने भाभी के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और शक किसी पुरुष पर जाए।

दरअसल, ननद और भाभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। करीब 6 महीने पहले भी ननद ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है।
जानकारीके अनुसार यह घटना 3 मई 2026 को सामने आई, जब झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे रेप के बाद हत्या का मामला मान रही थी। पुलिस ने मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की पहचान ग्राम सिंगारपुर निवासी बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई।
पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन जैसे अहम सबूत मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से इन तकनीकी और वहां मिले सबूतों की जांच की गई।
जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ है। पुलिस ने पाया कि शव को निर्वस्त्र इसलिए किया गया था, ताकि पुलिस को लगे उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस टीम ने बेलसिया के परिजनों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला की आरोपी मालती मरकाम (33) का पति नरेन्द्र मरकाम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह लगभग 5 साल पहले अपने ससुराल को छोड़कर मायके चली आई और तब से यहीं रह रही थी।
घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर मालती का अपनी भाभी बेलसिया के बीच तानेबाजी और झगड़े होते रहते थे। दोनों के बीच पहले भी कई बार गंभीर मारपीट हो चुकी थी। इतना ही नहीं करीब 6 महीने पहले भी आरोपी महिला ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
इसके बाद संदेही मालती मरकाम से लगातार पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका आए दिन उसकी भाभी से झगड़ा होता रहता था। इससे परेशान होकर उसने भाभी को मारने की प्लानिंग की।
प्लानिंग के तहत मालती ने 3 मई को खेत में काम कर रही अपनी भाभी बेलसिया पर पीछे से हमला कर दिया। उसने लोहे की रपली से सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related News
thumb

बालोद में सीवरेज प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 3 मजदूरो...

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा म...


thumb

बीएसपी के एन्फोर्समेंट विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध का...

भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एन्फोर्समेंट विभाग द्वारा विगत 15 दिनों के दौरान अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध व्यापक एवं सघन कार्रवाई अभियान चल...


thumb

सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

दुर्ग। मंगलवार की दोपहर में जिले के कुम्हारी खपरी गांव स्थित एक मकान में एकाएक जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो ग...


thumb

अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 नग साल लट्ठा सहित पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम न...


thumb

नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद

नारायणपुर । नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।...


thumb

तहसीलदार पर पेसा कानून उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज...

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार...