रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4950 रुपए का जुर्माना वसूल

सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग सूरजपुर की संयुक्त टीम द्वारा रामानुजनगर एवं प्रेमनगर तहसील क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 50 चालान काटे गए तथा 4950 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
संयुक्त टीम द्वारा रामानुजनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर एवं ग्राम सरई पारा तथा प्रेमनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम अभय पुर, ग्राम चंदन नगर, ग्राम रघुनाथपुर एवं प्रेमनगर तहसील मुख्यालय में चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान आम जनता को कोटपा एक्ट के प्रावधानों एवं तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया गया।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के उपयोग पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों के तहत आम जनता को जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान बताया गया कि कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसी प्रकार धारा 06ब के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचने एवं उनके द्वारा खरीदने पर भी प्रतिबंध है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते पाए जाने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी गई तथा संबंधित प्रतिष्ठानों पर ‘नो स्मोकिंग‘ एवं ‘नाबालिग बच्चों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है‘ संबंधी जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में औषधि निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, पुलिस थाना रामानुजनगर से आरक्षक मितेश मिश्रा एवं राजेश नायक तथा थाना प्रेमनगर से मानसाय की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि एक स्वस्थ एवं तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके।

Related News
thumb

राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग ...

नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंड...


thumb

बिलासपुर में करोड़ों की ठगी, मुनाफे का लालच देकर 3.32 करोड़ हड़पे

बिलासपुर। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भा...


thumb

CSMCL स्कैम: उदय के इशारे पर तैयार होते थे फर्जी बिल, CDL अधिकारी ग...

रायपुर । छत्तीसगढ़ के CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाला केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने CDL (Chhattisgarh Distilleries L...


thumb

झारखंड से लाई गई 15 लाख की अफीम जब्त: दुर्ग में दो तस्कर पुलिस के ह...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से...


thumb

IPL सट्टेबाजी मामले में पुलिस का छापा: 1 करोड़ नकद बरामद, मास्टरमाइ...

रायपुर/रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में...


thumb

रेत माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन: भंवरमरा ऑक्सीजोन से वाहन जब्त

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर मंगलवार को र...