राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के भंवरमरा ऑक्सीजोन में दबिश दी। इस दौरान वहां अवैध रूप से भंडारित रेत का बड़ा जखीरा पकड़ा गया।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि अविनाश सोनी नामक व्यक्ति द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भारी मात्रा में डंप की गई थी। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत का जखीरा मिला, जिसे प्रशासन ने तत्काल जब्त कर लिया।
कार्रवाई के तहत अवैध कार्य में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर मशीन भी जब्त की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों को वैधानिक कार्रवाई के लिए सुरगी पुलिस थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
बताया गया है कि ऑक्सीजोन के पास शिवनाथ नदी का जलस्तर कम होने के कारण दिन-रात रेत माफिया चोरी-छिपे रेत का उत्खनन कर रहे थे। इससे नदी में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और ऑक्सीजोन में लगे पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। भंवरमरा के नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने जिला प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की थी।
कलेक्टर जितेंद्र यादव ने इस संबंध में कहा, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंड...
बिलासपुर। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भा...
रायपुर । छत्तीसगढ़ के CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाला केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने CDL (Chhattisgarh Distilleries L...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से...
रायपुर/रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में...