झारखंड से लाई गई 15 लाख की अफीम जब्त: दुर्ग में दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपए की अफीम, मोबाइल और कैश जब्त किया गया है। पुलिस अब इससे जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
जांच में सामने आया कि, झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने एंड टू एंड जांच करते हुए पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश की। इसी दौरान सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 मई को गिरफ्तार कर लिया।
कुम्हारी थाना इलाके में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी राजकेश्वर साहू से कई अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से अफीम की तस्करी कर रहे थे। झारखंड से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग जिले में बेचने का काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इस मामले में थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखंड और राजकेश्वर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी चौकी थाना गुमला जिला गुमला झारखंड शामिल है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत की अफीम, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई कुम्हारी और बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में की गई।

Related News
thumb

राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग ...

नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंड...


thumb

बिलासपुर में करोड़ों की ठगी, मुनाफे का लालच देकर 3.32 करोड़ हड़पे

बिलासपुर। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भा...


thumb

CSMCL स्कैम: उदय के इशारे पर तैयार होते थे फर्जी बिल, CDL अधिकारी ग...

रायपुर । छत्तीसगढ़ के CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाला केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने CDL (Chhattisgarh Distilleries L...


thumb

IPL सट्टेबाजी मामले में पुलिस का छापा: 1 करोड़ नकद बरामद, मास्टरमाइ...

रायपुर/रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में...


thumb

रेत माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन: भंवरमरा ऑक्सीजोन से वाहन जब्त

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर मंगलवार को र...