सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में सीतापुर और मैनपाट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 बोरी नीम कोटेड यूरिया से लदी एक पिकअप को जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर सीतापुर मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन सीजी 14 एमके 6568 को रोका गया। वाहन में लदी खाद के संबंध में चालक न तो पीओएस रसीद दिखा सका और न ही ई-वे बिल या अन्य कोई वैध दस्तावेज। इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए विभाग ने वाहन और यूरिया की खेप को जब्त कर सीतापुर थाने के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में पता चला है कि यह उर्वरक पत्थलगांव के अन्नपूर्णा खाद भंडार का है, जिसे कमलेश्वरपुर के अजीत गुप्ता द्वारा मंगवाया गया था। हालांकि, जब्ती के बाद अब तक कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने सामने नहीं आया है। कृषि विभाग ने खाद के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खाद नकली या अमानक तो नहीं है। अधिकारियों ने मामले का प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय को भेज दिया है।
बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...
बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...