मंत्री का फर्जी जीजा बनकर 22 लाख की ठगी, रायगढ़ में मामला दर्ज

रायगढ़ । जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर चार लोगों से करीब 22 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित समारू राम टंडन (51) की मुलाकात आरोपी राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से रायपुर में हुई थी। इस दौरान आरोपी ने मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी ने पीड़ित के बेटे को डेटा एंट्री पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ली। इसके अलावा अन्य परिचितों से भी पैसे ऐंठे। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी थमा दिए, लेकिन जॉइनिंग के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा।
जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related News
thumb

रायगढ़ में ब्लैकमेलिंग का मामला: BJP से निष्कासित पार्षद ने रेप केस...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने ...


thumb

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: चलती मेटाडोर में लगी भीषण आग, ड्राइव...

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे पर कुरूद राखी मोड़ के पास एक चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। मेटाड...


thumb

शराब पीने से रोकने पर भड़के युवक: वकील पर चाकू से हमला, चारों आरोपी...

रायपुर। रायपुर के राजातालाब इलाके में नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों क...


thumb

खेतों के बीच अवैध गांजा खेती पकड़ी गई: मंगोरा में 36 पौधे जब्त

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...


thumb

ग्रामीणों को मिली राहत: ITBP ने सहयोग से तैयार किया 60 मीटर का लकड़...

नारायणपुर। जिले के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र अंर्तगत ओरछा थाना क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुड़मेल गांव के पास आईटीबीपी की 38वीं ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 1192 विद्यार्थियों ने दिखाई ...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ...