सी.एच.सी. विश्रामपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक में मिली सफलता

सूरजपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन में 84 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल किया है। इसके अलावा पीएचसी करजी और 12 एसएचसी को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में सफलता अर्जित किया।
विदित हो कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानक अनुरूप करने कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव एवं जिला नोडल राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन शुभम श्रीवास्तव के सहयोग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर के बीएमओ डॉ अमित भगत के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों को अथक प्रयास से सीएचसी विश्रामपुर प्रारंभ जिला और राज्य स्तर के मूल्यांकन में सफल होने पर, 23 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मूल्यांकन अंतर्गत राष्ट्रीय टीम के डॉ सुधीर डहरिया तथा डॉ सुनीत श्रीवास्तव के द्वारा दो दिनों तक स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन निर्धारित मानकों एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी, ऑक्सीलरी सर्विस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, ओपीडी, आईपीडी, लेब जाँच, संस्थागत प्रसव कुछ, एनबीएसयू, फामेर्सी,  पर किया गया। जिसमें साफ-सफाई, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, प्रोटोकॉल, रिकॉर्ड संधारण, रिपोटिंग, स्टाफ एवं मरीज इंटरव्यू के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन का नतीजा आज जारी किया गया, जिसमें 84ः अंकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर एनक़्वास मूल्यांकन में सफल हुआ, जिससे जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष है। 
बीएमओ डॉ अमीत भगत  ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला स्तरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और सूरजपुर ब्लॉक के कठोर परिश्रम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को देकर, सभी को बधाई शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया। मूल्यांकन में सफलता अर्जित करने डीपीएम संदीप नामदेव, जिला नोडल शुभम श्रीवास्तव,डॉ मुकेश श्रीवास्तव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ सुषमा सिंह, डॉ निहाल, डॉ रेखा केशरवानी, डॉ आकृति दुबे, ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी डी आर पैकरा, ब्लॉक एनक्वास नोडल मीना सोनी, बेंजिमिन तिर्की, नर्सिंग सिस्टर मीनू राय, बी.ए.एम. संतु कर, बीडीएम अमरेश पैकरा, आरएमए गायत्री साहू प्रियंका घोष, मनोज लहरे, पूनम केशरी, ख्रीस्त प्रिय तिर्की, अनिमा खेस, अनिता तिर्की, रोशनी गायत्री राजवाड़े, अरुणा राजवाड़े, सुखमनिया प्रजापति, रूपा सौंधिया,प्रभा पैकरा,अतुल गुप्ता, राजेश यादव,दिलीप सिंह, शायमलाल चौधरी, जयोति ,शालू यादव,राकेश  सिह, विकास कुर्रे,अनिता सोनवानी,  समेत अन्य कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...