निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपंच ने की शिकायत


जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर्तमान सरपंच और सचिव पर निर्माण कार्य की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। मामले में सचिव द्वारा जारी निजी चेक दो बार बाउंस हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2023-24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी संबंधित को भुगतान नहीं किया गया। बाद में पंचायत सचिव द्वारा निजी खाते का चेक जारी किया गया, लेकिन वह भी बैंक से दो बार बाउंस हो गया। छोटे जीराखाल के ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर पारदर्शिता जरूरी है, और जिम्मेदार अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
पूर्व सरपंच लक्ष्मी बाई कश्यप ने इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत में निर्माण कार्य की राशि करीब 1.68 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया और राशि को लेकर लगातार टालमटोल की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत स्तर पर शासकीय राशि के भुगतान में गंभीर अनियमितता बरती गई है। मामले में प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Related News
thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...