चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया।
मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास का है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक बलराज शर्मा अपने दोस्त के घर गया था। देर रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर खड़ा होकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान आरोपी आर्यन ठाकुर वहां पहुंचा और युवक से विवाद शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवक से पूछा कि यहां क्यों खड़ा है, चोरी करने आया है क्या। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया।
आरोप है कि आर्यन ठाकुर ने युवक के पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान बलराज शर्मा के हाथ और कलाई में चोट आई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र ठाकुर (20) निवासी यादव मोहल्ला, टिकरापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...